Uncategorized

तापमान में आई गिरावट, बढ़ी गर्म कपड़ो की डिमांड

बाहरी व्यापारियों द्वारा लगाया गया गर्म कपड़ो की दुकान, स्थानीय व्यापारियों द्वारा भी किया गया है पर्याप्त स्टाक


धमतरी। गत सप्ताह तक मौसम परिवर्तन के चलते आसमान में बादल छाये रहे। इससे ठंड का अहसास ही नहीं हो रहा था। गत दिनों से आसमान से बादल पूरी तरह से छंट गये है। इससे पारा लुढ़कते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। इससे बचने लोग अब गर्म कपड़े का सहारा लेने लगे है। ऐसे में शहर में जगह-जगह गर्म कपड़े का बाजार सज गया है। रुद्री रोड़ में भी गर्म कपड़ों का बाजार सजा हुआ है। जहां बाहर से पहुंचे विक्रेता गर्म कपड़ो की बिक्री कर रहे है। विक्रेताओं ने बताया कि वे पिछले कई साल से ठंड के मौसम में गर्म कपड़ो की बिक्री करने आते है। यहां मांग अच्छी रहती है। बच्चों के लिए गर्म कपड़ो तीन सौ से पांच सौ रेन्ज तक है। युवा वर्ग के गर्म जैकेट पांच सौ से हजार रुपये तक है। कंबल तीन सौ रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक है। इसे लोग अपनी पसंद अनुरुप खरीदी कर रहे है। इसी प्रकार रायपुर रोड, गुण्डरदही रोड़, बस्तर रोड़, सदरबाजार मार्ग में भी गर्म कपड़े का बाजार सज गया है। ठंड बढ़ते ही ग्राहक पहुंचने लगे है।
ज्ञात हो कि ठंड के मौसम में गर्म कपड़ो की बिक्री को ध्यान में रखते हुए हर साल बाहरी विक्रेता धमतरी में दुकान लगाते है। इसके अतिरिक्त स्थानीय दुकानदारों द्वारा भी गर्म कपड़ो का पर्याप्त स्टाक किया जा चुका है। इस बार मौसम विभाग द्वारा भारी ठंड का अनुमान लगाया है जिससे व्यापारियों में गर्म कपड़ो का व्यापार अच्छा होने की उम्मीद कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!