Uncategorized

नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत,क्रेन के माध्यम पहनाया गया विशाल फूल माला

संगठन में सभी को साथ लेकर चलने के साथ-साथ वरिष्ठों के मार्गदर्शन पर कार्य करते रहेंगे-शुभांक मिश्रा

युवा भाजपा नेता शुभांक मिश्रा को धमतरी भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनाया गया है. श्री मिश्रा के नियुक्ति बाद धमतरी के युवाओं ने घड़ी चौक से लेकर विंध्यवासिनी मंदिर तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया। घड़ी चौक के पास युवाओं ने अनोखा तरीके से उनका स्वागत किया। क्रेन के माध्यम से बड़ा फूल माला शुभांक को पहनाया गया.उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता और नशामुक्ति के लिए जागरूक करना पहली प्राथमिकता होगी। शुभांक मिश्रा पिछले 5 वर्षों से भाजयुमो शहर मंडल में कार्यकारिणी सदस्य रहें। इसके अलावा वे पार्टी के प्रति समर्पित रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे। शुभांक मिश्रा की नियुक्ति के बाद युवाओं में एक बार फिर जोश और उत्साह आ गया है। शुभांक मिश्रा के पास युवाओं की एक बड़ी फौज भी है। उनकी कार्यशैली और सहज स्वभाव के कारण उन्हे भाजयुमो जिलाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है। श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। जहां कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसे बखूबी से निभाने की कोशिश करेंगे। संगठन में सभी को साथ लेकर चलने के साथ-साथ वरिष्ठों के मार्गदर्शन पर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और स्वच्छता के लिए जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर भाजयुमो के धमतरी मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, मंडल महामंत्रीद्वय गौरव मगर, राजीव चन्द्राकर, विजय मोटवानी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जयसवाल, भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति सह संयोजिका निशा वैष्णव, भाजयुमो प्रदेश विधि एवं तकनीकी सह प्रमुख राहुल इंदर चोपड़ा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश दुबे, निवृत्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर, ओमेश यादव, अर्पित सिंह, राजा शर्मा, ओम थवाईत,भागवत साहू, वेद प्रकाश साहू, धनेन्द्र साहू, मिथिलेश सिन्हा, अतुल साहू, आयुष दीवान, अभिषेक शर्मा, राघवेन्द्र साहू, समेत अन्य युवा शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!