Uncategorized
आस्था मंच द्वारा पं. युवराज पाण्डेय का स्वागत कर लिया गया आशीर्वाद
माघ पुन्नी मेले मे रूद्रेश्वर महादेव परिसर में शिव पुराण कथा व भव्य महानदी आरती में शामिल होने का दिया गया आमंत्रण

धमतरी। आस्था मंच के सदस्यो ने रूद्रेश्वर महादेव मंदिर मे छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कथाकार पं. युवराज पाण्डेय का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हे घाट की सफाई व महानदी आरती के बारे बताया गया एवं आने वाले साल के माघ पुन्नी मेला मे रूद्रेश्वर महादेव परिसर शिव पुराण कथा व भव्य महानदी आरती पर आने का आमंत्रण दिया गया। उन्होने आमंत्रण स्वीकार कर आने वाले 2027 के माघी पुन्नी मेले के शुभ अवसर आने के लिए संस्था के सदस्यो को सहमति दी। इस अवसर पर आस्था मंच के सदस्य हेमराज सोनी राजेश साहू गजेन्द्र साहू रामयण साहू तुषार साहू धर्मवीर साहू नरेश साहू गोविद साहू राजेंद्र नेताम उपस्थित रहे।
