Uncategorized

शराब लाने से मना करने पर गाली गलौज कर चाकू मारने वाले एक अन्य आरोपी को भेजा गया जेल

प्रार्थी कृष्ण कुमार पाल को आरोपीगण गजेन्द्र उर्फ बिट्टू एवं राहूल साहू द्वारा शराब लाने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा प्रार्थी कृष्ण कुमार पाल एवं लोकेश ध्रुव को गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसे देखकर शिक्षक हीरा राम साहू एवं रूस्तम साहू बीच बचाव करने आए तो उसे भी आरोपीगणों द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर आरोपी राहूल साहू द्वारा लोकेश के बाए हाथ मे चाकू मारकर चोट पहुंचाने से प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना के दौरान गवाहों एवं कथन के आधार पर एक आरोपी विष्णु उर्फ राहूल साहू पिता राजेन्द्र साहू 24 वर्ष मोती नगर के पीछे सुभाष नगर रायपुर द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर तथा घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार लोहे के चाकू को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।एवं प्रकरण के अन्य फरार आरोपी गजेन्द्र उर्फ बिट्टू पिता तारकेश्वर साहू 22 वर्ष मड़ेली चौकी बिरेझर जो की फरार चल रहा था जिसको विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!