Uncategorized

गायत्री महिला मण्डल मुजगहन द्वारा आंगनबाड़ी के 20 बच्चों का कराया गया विद्यारंभ संस्कार


धमतरी। ग्राम मुजगहन के आंगन बाड़ी केन्द्र 4 के 20 बच्चों का गायत्री परिवार महिला मण्डल मुजगहन के आचार्यों द्वारा विधिवत पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश जी एवं माता सरस्वती का पूजन करा कर साथ में पट्टी,दावात, लेखनी और गुरु पूजन संपन्न कराया गया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि गायत्री परिवार के आओ गढ़ें संस्कार वान पीढ़ी अभियान के अंतर्गत विद्या आरंभ संस्कार द्वारा बालक बालिकाओं में ज्ञान प्राप्ति के लिए रुचि जागृत करना,उनको पढऩे के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना जिससे आगे चलकर उनकी मानसिक क्षमता का विकास हो सके। महिला मण्डल के आचार्य गणों में श्रीमती रजन गंगवंशी, तेजेश्वरी साहू,,टेमेश्वरी साहू, राधिका साहू, गायत्री नेताम द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विभाग के सुपरवाइजर के साथ आंगनबाड़ी प्रभारी गण श्रीमती रीता साहू, श्रीमती कविता ध्रुव, श्रीमती दिनेश्वरी ध्रुव, पालक गण और बालक बालिकाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!