Uncategorized

दानवीर भामाशाह जयंती: पूर्व मंत्री कृपाराम साहू ‘भामाशाह सम्मान से अलंकृत, समाज को संगठित करने में रहा है अतुलनीय योगदान

धमतरी। तहसील साहू समाज शहर धमतरी द्वारा तैलिक वैश्य वंशज, महान दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती के अवसर पर समाज के स्तंभ और पूर्व सहकारिता एवं कृषि राज्यमंत्री (मप्र शासन) कृपाराम साहू को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए ‘दानवीर भामाशाह सम्मानÓ से नवाजा गया। अखिल भारतीय तैलिक महासभा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रहे कृपाराम साहू को समाज में भक्त माता कर्मा जयंती की शुरुआत करने और सामाजिक एकजुटता का सूत्रपात करने का विशेष श्रेय दिया जाता है। सम्मान समारोह के दौरान उन्हें शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस भावुक क्षण में उनके पिता, वरिष्ठ समाजसेवी स्व. हीरालाल साहू के योगदान को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। बांसपारा स्थित सामाजिक भूमि के दान में उनकी महत्वपूर्ण सहभागिता आज भी समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है। तहसील साहू समाज ने इस आयोजन के माध्यम से स्पष्ट किया कि जो विभूतियाँ समाज को संगठित करने और संस्कारों को सहेजने का कार्य करती हैं, उनका सम्मान करना आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होता है। सम्मान के इस अवसर पर कृपाराम साहू की सुपुत्री ममता साहू, संरक्षक यशवंत कुमार साहू एवं गोपीकिशन साहू, अध्यक्ष चंद्रभागा साहू, उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू एवं भगवती साहू, नीलमणि साहू (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), शिवाजी साहू सहित तहसील साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!