Uncategorized

रास गरबा सीजन-5 में दिखा देशभक्ति और मातृशक्ति का अद्भुत संगम

शिवाजी महाराज, भारत माता और अमर बलिदानी शहीदों की वेशभूषा में गरबा कर प्रतिभागियों ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख


धमतरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप पैलेस एंड रिसॉर्ट द्वारा आयोजित रास गरबा सीजन-5 का भव्य आयोजन इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस आयोजन में गरबा और डांडिया की पारंपरिक संस्कृति को देशभक्ति की थीम से जोड़कर एक विशेष स्वरूप प्रदान किया गया। इस वर्ष रास गरबा सीजन-5 की सबसे बड़ी विशेषता इसकी देशभक्ति पर आधारित अनूठी थीम रही। प्रतिभागियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज, भारत माता, अंग्रेजों तथा देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी शहीदों की वेशभूषा धारण कर गरबा प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय इतिहास, वीरता, त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में धमतरी के महापौर रामू रोहरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में हिंदू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर की भी विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ सौरभ सोनी, जिला संयोजक पुरुषोत्तम निषाद, चित्रेश साहू, अभिषेक साहू, राजा, डाकेश्वर साहू, लक्ष्मीकांत स्वर्णकार, आनंद शांडिल्य, अमरदीप महाजन एवं उनकी टीम से वेद प्रकाश साहू, पवन वजपाल, गौरव मगर और अविनाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। रास गरबा सीजन-5 केवल नृत्य और मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, मातृशक्ति की आराधना और राष्ट्रभक्ति को एक मंच पर प्रस्तुत करने का सार्थक प्रयास रहा।अंतिम चरण में विभिन्न प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सहभागिता के लिए पुरस्कार वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!