Uncategorized

आमदी शराब दुकान के पीछे जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार

7 मोबाइल फोन व ताश पत्ती सहित कुल 58,100 रुपये का मशरूका जप्त

धमतरी जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमदी स्थित शराब दुकान के पीछे कुछ व्यक्ति ताश पत्ती के माध्यम से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई।दबिश के दौरान मौके पर 9 व्यक्ति आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा मौके से जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से नगद 23,100 रुपये, 7 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 35,000 रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत 58,100 रुपये आंकी गई है।उक्त मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 36/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों मे शेखर साहू पिता नजरू राम साहू 33 वर्ष निवासी ग्राम भानपुरी, द्वारिका साहू पिता हिम्मत साहू 26 वर्ष निवासी ग्राम आमदी,टिमेश साहू पिता छबि लाल साहू 27 वर्ष ग्राम आमदी,सोमेश्वर पटेल पिता प्रेमलाल पटेल 30 वर्ष निवासी ग्राम पेण्डरवानी,धनेश्वर चंदेल पिता गणेश चंदेल 42 वर्ष निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद, टीकम महार पिता दीनदयाल महार 33 वर्ष निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी,गोकुल राम साहू पिता सीता राम साह उम्र 36 साल निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी,पवन कुमार सतनामी पिता सदा सिंह 50 वर्ष निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद,भूपेन्द्र सेन पिता रामखिलावन 27 वर्ष निवासी रत्नाबांधा धमतरी शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!