Uncategorized

नये आचार्यों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए भानु चन्द्राकर

विधा भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा शिशु सदन द्वारा कांकेर एवं राजिम विभाग के 58 स्कूलों के 108 नये आचार्यों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन बेला मे शिशु मंदिर परिवार के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप भानु चन्द्राकर, अध्यक्ष वन्देमातरम परिवार एवं बोल बम सेवा समिति कुरूद
सम्मिलित हुए.इस अवसर पर सरस्वती शिशु शिक्षण संस्थान ज़िला अध्यक्ष ललित सिन्हा के अध्यक्षता में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे मुख्य वक्ता लक्ष्मण राव मगर , वर्गाधिकारी पोखन साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ.इस अवसर पर भानु चंद्राकर ने शिशु मंदिर परिवार के बच्चों को शिक्षित करने एवं संस्कार देने आचार्यों के रूप अध्यापकों को भी वैसे ही प्रशिक्षण देना आदिकाल से चली आ रही गुरूकुल व्यवस्था के रूप में बच्चों को संस्कार और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देकर समाज सेवा और भारत नव निर्माण के पुण्य कार्यों के लिए वन्देमातरम परिवार एवं बोल बम सेवा समिति की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित किया. सम्मान देने के लिए शिशु मंदिर परिवार, पदाधिकारियों एवं शिक्षण संस्थान के संचालक मार्गदर्शकों का भानु चंद्राकर ने कृतज्ञता व्यक्त किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!