Uncategorized

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर डीपीएस में नवीन शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन व पूजा अर्चना के साथ हुआ। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के मधुर पाठ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा एवं उप प्राचार्य श्रीमती देबरचना रॉय ने समस्त विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित, एकाग्र एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!