Uncategorized

हेक क्लासेस का प्रतिभा सम्मान एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम संपन्न, पूर्व महापौर विजय देवांगन रहे मुख्य अतिथि


धमतरी। स्थानीय नहर नाका चौक स्थित देवांगन धर्मशाला में 24 मई को हेक क्लासेस धमतरी द्वारा टैलेंट एप्रिसिएशन सेरेमनी एवं करियर गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के पूर्व महापौर विजय देवांगन थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम लक्ष्मी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट धमतरी के संचालक वेद प्रकाश साहू एवं भिलाई स्थित मेंटर कोचिंग के संचालक सुमित मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर हेक क्लासेस धमतरी के शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में डॉली देवांगन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा भावेश कुमार साहू (87.7 प्रतिशत), आशुतोष साहू (86.8 प्रतिशत), दीपांशु साहू (82.4प्रतिशत), हरप्रीत जुनेजा (81.8प्रतिशत), खिलेंद्र साहू (81.2प्रतिशत), अंजली जोशी (81प्रतिशत), गरिमा साहू (80.8प्रतिशत) एवं गीतांजलि मेश्राम (80प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। साथ ही इस साल वर्ष 2025-26 में 70प्रतिशत से 80प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 14 एवं 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 8 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं में प्रियांशु साहू (89 प्रतिशत), सौरभ साहू (84प्रतिशत) एवं तन्मय साहू (79प्रतिशत) सहित कुल 5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्था प्रबंधन द्वारा कक्षा 12वीं की छात्रा डॉली देवांगन को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उनकी कुल फीस का 50 प्रतिशत सम्मान राशि के रूप में वापस प्रदान किया गया। साथ ही यह घोषणा भी की गई कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी पूरी फीस सम्मान स्वरूप वापस की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक मयंक देवांगन, अमरनाथ गजपाल, चुनेश्वर साहू, ज्योति चंद्राकर, खीरोमणि साहू, रूपेश देवांगन, हीना गिलानी, रुचि देवांगन एवं सुमन देवांगन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!