Uncategorized

अग्रवाल समाज व इंडियन सोसायटी ऑफ पीरियोडोंटोलॉजी द्वारा नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन

मानव सेवा कार्य करने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी अच्छा माध्यम है - एसपी आंजनेय वाष्र्णेय


धमतरी। अग्रवाल समाज एवं इंडियन सोसायटी ऑफ पीरियोडोंटोलॉजी द्वारा नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अग्रसेन भवन में आयोजित शिविर में अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णेय शामिल हुए। उन्होंने शिविर का सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा कार्य करने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी अच्छा माध्यम है। जहां जरुरतमंद मरीजो का एक ही स्थान में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाता है। इसका लाभ सभी वर्ग को मिलता है। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दयाराम अग्रवाल सचिव निर्मल गुप्ता सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, रमेश लाट, अनिल अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, सोमदत्त गोयल, गगन अग्रवाल आदि मौजूद थे। स्वच्छ मुख अभियान के तहत आयोजित नि:शुल्क दंत शिविर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जहां दांत संबंधित सभी तरह के रोगो का उपचार एवं उचित सलाह दिया गया। शिविर में सैकड़ो मरीज लाभान्वित हुए। साथ ही उपाध्याय नर्सिंग होम द्वारा नि:शुल्क जनरल हेल्थ चेकअप के अलावा शुगर तथा बीपी जांच की गई। इसमें भी अनेक मरीज लाभांवित हुए। शिविर में डा. सौरभ भंडारी, डा. श्रीराम वर्मा, डा. जितेन्द्र, डा. अमित उपाध्याय, डा. तरुण भटनागर, डा. सागरिका, डा. वर्षा उपाध्याय, डा. संदीप, डा. भाविका जैन, डा. सारंग सोनी, डा. कृष्णा सोनी, डा. प्रजापति सहित अन्य ने अपनी सेवाये दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!