Uncategorized

धमतरी पुलिस,थाना कुरूद द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

दोंनो आरोपियों से कुल 60 पौवा देशी मसाला कीमती 6600/-रूपये,बिक्री रकम 2600/-रूपये एवं हिरो स्प्लेण्डर कीमती 15,000/- रूपये,कुल 24,200/-रूपये किया गया जप्त

आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरुद में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

*संक्षिप्त विवरण* धमतरी पुलिस थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति एक हिरो स्प्लेण्डर मो०सा० क्र० CG 05 E 5016 में सफेद लाल रंग के चैन वाले थैले में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राम नारी छोटी नहर पुल की ओर जा रहे है की सूचना पर हमराह स्टॉफ पहुंचकर बताये हिरो स्प्लेण्डर मो०सा० क्र० CG 05 E 5016 में सीट के उपर बीच में सफेद लाल रंग के चैन वाले थैले में रखकर जा रहे थे जिसको पकड़कर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम खिलेश्वर यादव उर्फ गोल्डी पिता कमलेश यादव उम्र 26 वर्ष साकिन राम मंदिर के पास बैगापारा कुरूद एवं पुरूषोत्तम साहू पिता श्रीराम साहू उम्र 38 वर्ष साकिन नारी का रहने वाले बताये, मो०सा० के सीट के बीच में रखे सफेद लाल रंग के चैन वाले थैले की तलाशी लेने पर थैला के अंदर 48 पौवा देशी मसाला एवं डिक्की में रखे 12 पौवा देशी कुल 60 पौवा शराब प्रत्येक में 180-180 एम.एल. कुल 20.800 बल्क लीटर कीमती 6600/- रूपये,बिक्री रकम 2600/- रूपये एवं हिरो स्प्लेण्डर मो०सा० क्र० CG 05 E 5016 कीमती 15,000/- रूपये कुल 24,200/- रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध थाना कुरुद में अप० क्र०-90/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी खिलेश्वर यादव उर्फ गोल्डी पिता कमलेश यादव उम्र 26 वर्ष साकिन राम मंदिर के पास बैगापारा कुरूद एवं पुरूषोत्तम साहू पिता श्रीराम साहू उम्र 38 वर्ष साकिन नारी थाना कुरूद को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*आरोपीगण का नाम*-: *(01)* खिलेश्वर यादव उर्फ गोल्डी पिता कमलेश यादव उम्र 26 वर्ष साकिन राम मंदिर के पास बैगापारा कुरूद,थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)
*(02)* पुरूषोत्तम साहू पिता श्रीराम साहू उम्र 38 वर्ष साकिन नारी,थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना कुरुद से सउनि.कमील चंद सोरी,आर.लुकेश सिन्हा,संतोष साहू,गहेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!