Uncategorized

स्ट्रांग रूम के तीन कैमरों का टैली रियल टाइम से पीछे होने का आरोप, कांग्रेसियो ने जताई गड़बड़ी की आशंका , माँगा पिछले 24 घंटे का पूरा फुटेज

आज नगरीय निकाय धमतरी के स्ट्रांग रूम पीजी कालेज में कुछ कांग्रेस नेताओ व प्रत्याशियों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई.कांग्रेसियो का कहना है कि स्ट्रांग रूम के चार कैमरों में से तीन कैमरों का टैली रियल टाइम से पीछे दिखा रहा है ऐसे में यह गड़बड़ी का कारण हो सकता है.हंगामे के बाद रिटर्निंग अधिकारी मौके पर पहुंची जिसके सामने कांग्रेसियो ने असंतुष्टि जाहिर करते हुए नाराजगी व्यक्त की.कांग्रेसियो ने पूरे दिन का कैमरा फुटेज माँगा हैं.सूचना पर कलेक्टर नम्रता गांधी और एसपी आंजनेय वार्ष्णेय भी मौके पर पहुंचे और कांग्रेसियो को समझाने का प्रयास करते रहे.इस दौरान आनंद पवार आकाश गोलछा दीपक सोनकर राजेश पांडेय विशु देवांगन सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!