Uncategorized

नगरची गोंडवाना समाज की महासभा का आयोजन

अजजा आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने बताया समाज की एकता को बताया सबसे बड़ी ताकत


धमतरी। छत्तीसगढ़ आदिवासी नगरची गोंडवाना समाज की महासभा रविवार को धमतरी के शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में भव्य रूप से आयोजित की गई। इस महासभा में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,पिछड़ा वर्ग आयोग नेहरू निषाद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूपसिंह मंडावी,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने कहा नगरची गोंडवाना समाज हमारी संस्कृति का गौरव है। हमारी सरकार आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन के साथ-साथ शिक्षा, स्वावलंबन और परम्परागत संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रंजना साहू ने कहा कि नगरची गोंडवाना समाज हमारी गौरवशाली आदिवासी परंपरा का वाहक है। छत्तीसगढ़ की असली पहचान हमारे आदिवासी भाई-बहनों से ही है। आज जिस तरह पूरा समाज एक मंच पर एकजुट हुआ है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए शिक्षा और विकास के नए रास्ते खोलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!