Uncategorized

जीवन की सारी विपत्तियां एवं समस्याओं का समाधान है सेवा एवं परमार्थ-:पं.हरिशरण वैष्णव

बुढेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण व्यासपीठ से प्रीतेश गांधी, राजेंद्र शर्मा, पिन्टू यादव,कुलेश सोनी, नमन कर लिया आशीर्वाद


धमतरी । जीवन में जब किसी प्रकार की कोई समस्या या कठिन विपत्तियों का सामना करना पड़े तो व्यक्ति को कभी विचलित होकर घबराना नहीं चाहिए बल्कि अपने मन को भक्ति के शरण में जाकर भगवान के समक्ष समर्पित करते हुए दैनिक जीवन को सेवा एवं परमार्थ के काम में लगे तो सारी विपत्ति और समस्या का समाधान भी समग्र रूप से इसी में निहित है उक्त बातें बुढेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सावन के प्रथम दिन से आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा में व्यास पीठ से पंडित हरि शरण वैष्णव महाराज ने कहते हुए आगे बताया कि, भगवान शंकर ही एक ऐसे देवता है जो अति शीघ्र दुनिया के सारे विकारों को अपने में समाहित कर लेते हैं इसलिए सावन के माह में भगवान शंकर की भक्ति करते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को धन्य बना सकता है, शिव की भक्ति शक्ति का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण स्रोत है कलयुग में जीवन की खुशहाली सुख एवं शांति शिव पुराण के श्रवण, भगवान भोले भंडारी को जल का समर्पण, तथा मन वचन कर्म से की गई भक्ति से ही प्राप्त होता है। इस कथा दिवस पर व्यास पीठ से राजेंद्र शर्मा, पार्षदगण पिंटू यादव, कुलेश सोनी ने आशीर्वाद लेते हुए शिव पुराण कथा वाचक पंडित हरि शरण वैष्णव जी का शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!