मां दुर्गा विसर्जन झांकी महोत्सव के विजेताओं को किया गया सम्मानित,महापौर रामू रोहरा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
महाराणा प्रताप पैलेस एंड रिसोर्ट में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

धमतरी। मां दुर्गा विसर्जन झांकी महोत्सव आयोजन समिति धमतरी एवं हिंदू जागरण मंच धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य मां दुर्गा विसर्जन झांकी महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महाराणा प्रताप पैलेस एंड रिसोर्ट, धमतरी में किया गया। समारोह में झांकी महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दुर्गा उत्सव समितियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा जी एवं दीपक सिंह ठाकुर , प्रांत युवा आयाम प्रमुख, हिंदू जागरण मंच, छत्तीसगढ़ प्रांत उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में नीलमणि साहू , यशवंत साहू एवं दिलीप पटेल शामिल रहे।
झांकी महोत्सव में प्रथम पुरस्कार 31,001 सार्वजनिक दुर्गा समिति, मराठापारा को, द्वितीय पुरस्कार 21,001 नव मित्र मंडल दुर्गा उत्सव समिति, विवेकानंद को तथा तृतीय पुरस्कार 11,001 नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति, धोबी चौक को प्रदान किया गया। इन तीनों विजेता समितियों को पुरस्कार धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के हाथों प्रदान किए गए।
इसी क्रम में चतुर्थ पुरस्कार 5,101 नव मित्र मंडल दुर्गा उत्सव समिति, आमापारा को गोल्डी जैन (सुशील मेडिकल स्टोर्स) के द्वारा तथा पंचम पुरस्कार 3,101 मां गौरी दुर्गा उत्सव समिति, नयापारा को श्री श्याम रेस्टोरेंट, धमतरी के द्वारा प्रदान किया गया।
इसके साथ ही तीन समितियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1,101 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें नव निर्माण दुर्गा उत्सव समिति, सिहावा चौक; श्री नवदुर्गा उत्सव समिति, सुंदरगंज वार्ड एवं बाल संघर्ष दुर्गा उत्सव समिति, आमापारा शामिल रहीं। इन तीनों समितियों को सांत्वना पुरस्कार श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, प्रांत युवा आयाम प्रमुख, हिंदू जागरण मंच, छत्तीसगढ़ प्रांत के करकमलों से प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजन में पुरुषोत्तम निषाद, चित्रेश साहू, डाकेश्वर साहू, अभिषेक साहू, संजय साहू, शिवांश पटवा, अनिमेष राजपूत, पुष्पेंद्र साहू, राजा साहू, शुभम केशवानी, विकास केशवानी एवं टोकेश्वर साहू सहित समस्त समिति के सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, पुरस्कार प्रायोजकों, प्रतिभागी दुर्गा उत्सव समितियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन का उद्देश्य धमतरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना तथा मां दुर्गा की भव्य विसर्जन झांकियों के माध्यम से सामाजिक एकता, उत्साह और सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा को बढ़ावा देना रहा।


