ब्रह्मा कुमारीज द्वारा मनाया गया विश्व यादगार दिवस
सड़क दुर्घटनाओं के मृतात्माओं को शांति प्रदान करने की गई श्रद्धांजलि सभा आयोजित

धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 18 नवंबर को नगर के हृदय स्थल घड़ी चौक में विश्व यादगार दिवस मनाया गया जिसमें आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं के अंतर्गत मृतात्माओं को शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि सभा मकई चौक में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, रूपेश कुमार डीएसपी ट्रैफिक, राजेश जगत टीआई धमतरी, केएल साहू यातायात प्रभारी धमतरी, शत्रुघ्न पांडे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर , शिवा प्रधान उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी,मोहिनी साहू अध्यक्ष जय छत्तीसगढ़ महतारी धमतरी ,प्रीतपाल सिंग छाबड़ा समाजसेवी,कनक शाह समाज सेविका रहे, कार्यक्रम का प्रारंभ परमपिता परमात्मा की स्मृति में दिव्य गीत से हुआ। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी अतिथि जनों का तिलक एवं सम्मान पट्टा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए ब्रह्माकुमारीज जिला धमतरी की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने कहा कि आज सड़क यातायात में जितनी तीव्रता आई है उतनी ही दुर्घटना बढ़ी है, जिसे कंट्रोल करने के लिए मन की एकाग्रता की अति आवश्यकता है यदि व्यक्ति का मन स्थिर, शांत और एकाग्र नहीं होगा तो वह अपने वाहन को सुचारू रूप से सड़क पर नहीं चला सकता। सड़क दुर्घटना में मृत आत्माओं एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आव्हान किया। अतिथि जनों एवं उपस्थित जनों ने कैंडल जलाकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

