Uncategorized

हेरोइन (चिट्टा) तस्करी नेटवर्क से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार,4.76 ग्राम हेरोइन बरामदगी

मामले में बड़ी सफलता, सप्लाई चेन संचालित करने वाले आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

चिट्टा कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का लगातार प्रहार, चार दिन पूर्व गिरफ्तार आरोपी को पैसा और वाहन उपलब्ध कराने वाला सहयोगी भी गिरफ्तार

19 जून 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी के कब्जे से 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नगदी रकम, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 2.30 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई थी। उक्त मामले में अपराध क्रमांक 152/2026 धारा 21(क), 29 एवं 27-ए एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी से की गई पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन एवं संकलित साक्ष्यों से यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अभिनय तिवारी उर्फ लवली 37 वर्ष, निवासी आमातालाब रोड, गली नं. 04, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी
द्वारा हेरोइन (चिट्टा) की खरीद के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती थी तथा उसी के निर्देश पर मादक पदार्थ मंगवाया जाता था। जांच में यह भी पता चला कि चार दिन पूर्व गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी को राजनांदगांव से हेरोइन (चिट्टा) लाने हेतु नगद राशि एवं मोटरसाइकिल भी अभिनय तिवारी उर्फ लवली द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।
प्रकरण में आरोपी अभिनय तिवारी उर्फ लवली की सक्रिय भूमिका, वित्तीय सहयोग एवं मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से प्रकरण में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है।गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी अभिनय तिवारी उर्फ लवली पूर्व में भी हेरोइन (चिट्टा) संबंधी प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।प्रकरण में हेरोइन सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपी हैप्पी सरदार की तलाश जारी है। मामले की विवेचना गंभीरता एवं सूक्ष्मता से की जा रही है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!