Uncategorized

कृषि उपज मंडी में हो रही धान की कम आवक

आज हुई मात्र 359 कट्टा धान की खरीदी बिक्री

समर्थन मूल्य में धान खरीदी बंद होने के बाद भी नहीं हो रही मंडी में आवक को बढ़ोत्तरी, चुनाव माहौल का भी है असर

धमतरी। पिछले कई दिनों से कृषि उपज मंडी श्यामतराई में धान की आवक काफी कम हो रही है। जिससे मंडी में रौनक कम है। खरीदी बिक्री का आंकड़ा भी कम है। कार्यालय कृषि उपज मंडी धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार आज मंडी में मात्र में 359 कट्टा धान की खरीदी-बिक्री हुई है। आज 1001 धान की वैरायटी को 2220, सांभा को न्यूनतम 2380, अधिकतम 2440, गोल्डन सांभा को 2305, सरोना को न्यूनतम 2011 व अधिकतम 2225 का भाव मिला। मात्र 2 फर्मो द्वारा 359 कट्टा धान की खरीदी की गई। वहीं 1 फरवरी शनिवार को मंडी में मात्र 421 कट्टा, 31 जनवरी को 1036 कट्टा, 30 जनवरी को 560 कट्टा, 20 जनवरी को 1453 कट्टा धान की आवक हुई थी। समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा 31 जनवरी को अंतिम धान खरीदी की गई। इसके पश्चात मंडी में धान की आवक बढऩे की उम्मीद थी, लेकिन आवक बढऩे के बजाय कम हो रही है। आवक कम होने से खरीदी बिक्री का आंकड़ा घटता जा रहा है। धान की आवक कम होने का कारण किसान रबी फसल में जुटे होने को भी माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में चुनावी माहौल जोरो पर है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले है। राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा भी की जा रही है। जिससे चुनाव माहौल जोर पकड़ रहा है इससे भी आवक पर फर्क पड़ा है। कृषि उपज मंडी में धान की आवक कम होने से हमाल मजदूरों को भी पर्याप्त काम नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!