Uncategorized

स्कूटी सवार युवक दुर्घटना में घायल, पहुंचाया गया अस्पताल


धमतरी। शहर के अंबेडकर चौक में युवक आकाश ठक्कर अपनी स्कूटी वाहन से अंबेडकर चौक की ओर से गुजर रहा था। इस दौरान एक ई रिक्शा से टकराकर वह अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गया, जिसके पश्चात मार्ग में दौड़ती एक वाहन से उसे चोट लग गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता रामू रोहरा उसी ईलाके में चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे, जो कि हादसे की खबर के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुये घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!