Uncategorized

सोमवार को होगा एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह:कलेक्टर अबिनाश मिश्रा दिलाएंगे शपथ

नगर निगम में कल सोमवार को एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पालिक निगम धमतरी के सभागार में किया गया है, शासन द्वारा एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई है। 26 जून 2026 को जारी किए गए आदेश में नगर पालिका निगम धमतरी के लिए मनोनीत पार्षद जिसमें आठ नाम निर्दिष्ट पार्षद शामिल है की नियुक्ति कर दी गई है जिसमें एल्डरमैन अशोक सिन्हा, प्राची सोनी, रितिका यादव, अरविंदर मुंडी, सीमा चौबे, दिलीप पटेल, विजय सिंह ठाकुर एवं भागवत यादव शामिल है। नियुक्ति के बाद नगर पालिका निगम अधिनियम की धारा 1956 के तहत इन्हें शपथ लेना आवश्यक है इसके लिए 13 जुलाई दिन सोमवार को समय 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह नियत किया गया है। शपथ कलेक्टर अविनाश मिश्रा के द्वारा दिलाया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से महापौर रामू रोहरा एवं सभापति कौशल्या देवांगन तथा महापौर परिषद के सदस्य सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!