Uncategorized

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से ग्रामीण विकास को मिली नई गति – कविंद्र जैन

धमतरी। भाजपा नेता कविंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, आवास, स्वच्छता, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी आई है।
कविंद्र जैन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र, राज्य सरकार और जिला पंचायत के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण विकास को आने वाले समय में और अधिक गति मिलेगी तथा प्रदेश समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!