Uncategorized

कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने लगातार पार्टी में सक्रिय है पूर्व महापौर विजय देवांगन

पूर्व पार्षद, नेता प्रतिपक्ष व महापौर के निभा चुके है जिम्मेदारी, उनके अनुभव का नये कांग्रेसी पार्षदों को जनहित के लिए निगम में मिल रहा लाभ

निगम में कांग्रेस है विपक्ष की भूमिका में, आवश्यकतानुसार कांग्रेसी पार्षद लेते है श्री देवांगन से सलाह

धमतरी। कांग्रेस नेता विजय देवांगन को धमतरी नगरीय निकाय के इतिहास में पहली बार कांग्रेस से महापौर बनने का गौरव प्राप्त है। अपने 5 सालों के कार्यकाल में श्री देवांगन ने शहर विकास के लिए हर संभव प्रयास किया। सभी समाजो के विकास को ध्यान में रखा बुनियादी सुविधाएं बेहतर की। अब जब उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है तब भी वे कांग्रेस में लगातार सक्रिय है। ज्ञात हो कि पूर्व महापौर विजय देवांगन कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने लगातार पार्टी हाईकमान द्वारा प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए पार्टी के सभी आयोजनो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे है। समय-समय पर जनहित के मुद्दों को लेकर वर्तमान में निगम सत्ता व राज्य सरकार के खिलाफ आवाज भी बुलंद करते है। बता दे कि विजय देवांगन को शहर के विकास, समस्याओं व निगम की राजनीति का लंबा अनुभव है। वे पूर्व में पार्षद, निगम नेता प्रतिपक्ष व महापौर भी रह चुके है। ऐसे में शहर की जरुरतो व निगम की कार्यप्रणाली से भलिभांति अवगत है। चूंकि वर्तमान में निगम में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में है। ऐसे में कांग्रेसी पार्षदों द्वारा समय-समय पर जनहित व अन्य मुद्दों को लेकर पूर्व महापौर से सलाह भी ली जाती है। और जनहित व पार्टी की बेहतरी के लिए श्री देवांगन इस कार्य में अग्रणी रहते है।
महापौर आपके द्वार जैसे कई पहल व विकास कार्यो से जनता के बीच बनाई अलग पहचान
पूर्व महापौर विजय देवांगन ने अपने कार्यकाल के दौरान कई नवाचार किये। जिसमें महापौर आपके द्वार काफी सफल रहा है। इस दौरान महापौर निगम के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ वार्ड-वार्ड पहुंचे लोगो से सीधे रुबरु हुए। उनकी समस्या, शिकायतों व मांगो के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया। इसके अतिरिक्त अधिकांश समाजो को भवन निर्माण हेतु राशि उपलब्ध कराने बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता को बेहतर बनाने विकास के बड़े कार्यो को धरातल पर लाने आदि कारणों से जनता के बीच अपनी लग पहचान बनाई।
बारिश के पूर्व हो बेहतर निकासी व्यवस्था के प्रयास
चर्चा के दौरान पूर्व महापौर विजय देवांगन ने कहा कि बारिश की दस्तक हो चुकी है। मानसून पूरी तरह सक्रिय हो इसके पूर्व ही नगर निगम द्वारा शहर में बरसाती पानी निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के सार्थक प्रयास होने चाहिए। लोगों को बुनियादी सुविधाएं सही तरीके से नसीब नहीं हो पा रहा है। अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान भेदभावपूर्व रवैय्या अपनाया जा रहा है। ऐसे में वर्तमान निगम शासन जनता के उम्मीदों पर खरा उतर नहीं पा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!