Uncategorized

ग्रामीणों के साथ विधायक नाव में बैठकर पहुंचे भारत माता मंदिर के दर्शन के लिये

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सटियारा में 9 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की मांगे व समस्याएं

धमतरी। विधायक ओंकार साहू ने रंगीन तितलियों के शहर कोड़ेगांव रैयत के आश्रित ग्राम सटियारा में 9 लाख के सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सी. सी. रोड न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि सतियारा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। भूमिपूजन पश्चात विधायक को डूबान क्षेत्र , कोड़ेगांव रैयत व आश्रित ग्राम सटियारा के निवासियों नें अपना स्नेह बरसाते हुए उन्हें नाव में बिठाकर खुद नाव चलाते हुए भारत माता मंदिर दर्शन के लिये ले गये वहां विधायक प्रभु सियाराम , राधाकृष्णा, महादेव , बाबा जी व महात्मा गाँधी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की और वहां विधायक नें पहाडिय़ों पर चढऩे के लिये जल्द इंजीनियर से सर्वे कराकर अपने मद से 100 मी. कांक्रीट से सीढ़ी बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक कोड़ेगांव रैयत के सांस्कृतिक कालामंच के पास जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचें और वहां के युवाओ के मांग के आधार पर विधायक नें टीन शेड निर्माण करनें की घोषणा की। इस जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों नें टॉवर , वृद्ध पेंशन , तालाब में नये बोरवेल , हाईमास्क लाइट समेत अनेक मांग को विधायक को अवगत कराये। विधायक नें उपरोक्त मांग को पूरा करने व सटियारा को पर्यटन क्षेत्र में तकदील करने आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!