Uncategorized

11 वर्षो के कार्यकाल में मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर देश तरक्की की ओर अग्रसर किया – बीथिका विश्वास

11वें लेकर विश्व की सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था बनी भारत

सेवा, सुशासन, अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच, राष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा सहित हर क्षेत्र में हासिल हुई उपलब्धि

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सालो के कार्यकाल में देश ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है। हर मोर्चे पर देश तरक्की की ओर अग्रसर रहा। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उक्त बाते पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं अभियान की जिला संयोजक व जिला भाजपा मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा डॉ बीथिका विश्वास ने कही।
डॉ बीथिका विश्वास ने आगे कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं. 26 मई 2014 को शुरू हुई यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर आधारित रही. इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय प्रगति की है. आर्थिक मोर्चे पर भारत 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया. प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों तक पहुंची। स्वच्छ भारत अभियान ने 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया, जबकि जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन प्रदान किया. महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा, जिसमें 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिलाओं को दिए गए और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी 28 फीसदी बढ़ी. आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया। डॉ बीथिका विश्वास ने आगे कहा बीते 11 वर्षो में मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व विकास और ऐतिहासिक राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन देखे हैं. इस अवधि में भारत ने आम नागरिकों के लिए जीवन को सुगम बनाने और व्यवसाय करने की प्रक्रिया को आसान करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, जिसने प्रगति की कहानी को नए सिरे से लिखा है. वैश्विक मंच पर भारत की साख बढ़ी। मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने की दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं।
डॉ बीथिका विश्वास ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा फोकस किया है, अपितु ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने की दिशा में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। नक्सल समस्या पर भी राज्य व केंद्र सरकार लगातार सफल हो रही है.हाल ही में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ हुई जिसमे बड़े नक्सली लीडर सहित बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश जल्द ही नक्सल मुक्त होने वाला है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!