Uncategorized

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश बैस से महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर दी बधाई

प्रकाश बैस के अनुभव का पार्टी को मिलेगा लाभ - पार्वती वाधवानी

धमतरी। प्रदेश नेतृत्व द्वारा धमतरी जिला भारतीय जनता पार्टी के नये अध्यक्ष के रुप में वरिष्ठ नेता प्रकाश बैस जिम्मेदारी सौंपी है जिस पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री बैस से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी ने कहा की प्रकाश बैस के जिलाध्यक्ष बनने से महिला मोर्चा में खुशी की लहर है। प्रकाश बैस ऐसे नेता है जो सभी को लेकर चलते हैं और संगठन के संचालन व नेतृत्व की जानकारी रखते है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके अध्यक्ष बनने से पार्टी में महिलाओं की भागीदारी व सम्मान बढ़ेगा। इस अवसर पर बधाई देने वाले सुश्री पार्वती वाधवानी अधिवक्ता, कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रदेश की हेमलता शर्मा, सरला जैन, खिलेश्वरी किरण, अर्चना चौबे कल्पना रणसिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, मोनिका देवांगन, हेमलता साहू, सुशीला तिवारी, प्राची सोनी, अनीता आसाई, दमयंती गजेंद्र, सीमा चौबे, शीला सोनी, रेशमा शेख, संगीता जगताप अनीता अग्रवाल, सुमित पंजवानी, अनीता यादव, उषा कौशिक चित्रलेखा निर्मलकर, दमयंती गजेंद्र, निर्मला ध्रुव, पुष्पा कश्यप नीलू डागा, बरखा शर्मा, रितु त्रिवेदी, रुक्मणी सोनकर, रूपा नागदेव, विजय लक्ष्मी पंडित, संगीता जगताप, गायत्री सोनी संतोषी साहू, सरिता यादव, सुशीला नाहर, भारती खंडेलवाल गीता शर्मा, ममता सिन्हा आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!