Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदगण सात दिवसीय प्रवास पर दिल्ली, वृंदावन धाम एवं खाटू श्याम के लिए हुए रवाना

जनप्रतिनिधि—यात्रा का उद्देश्य नगरी को और बेहतर एवं विकसित बनाना है - बलजीत छाबड़ा


नगरी। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष एवं पार्षदगण सात दिवसीय प्रवास पर दिल्ली, वृंदावन धाम एवं खाटू श्याम के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य दिल्ली में स्वच्छता व्यवस्था, विकसित सड़कों, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं शहरी विकास कार्यों को करीब से देखकर उनसे सीख लेना तथा उन अनुभवों को नगरी के विकास में उपयोग करना है। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने बताया कि जनप्रतिनिधि दिल्ली में विकसित शहर की व्यवस्थाओं और स्वच्छता मॉडल का अवलोकन करेंगे। वहीं वृंदावन धाम एवं खाटू श्याम के दरबार में शीश नवाकर नगरी नगर के सुख, समृद्धि, विकास एवं उन्नति की मंगलकामना करेंगे। इस यात्रा में सभापति अश्वनी निषाद, शंकर देव, चेलेश्वरी साहू, पार्षद देवचरण ध्रुव, मिकी गुप्ता, नरेश पटेल, जयंती टुकेश्वरी साहू, डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव एवं हरीश साहू अपने परिवारजनों के साथ शामिल हैं। दिल्ली से विकास की सीख और धार्मिक धामों से आशीर्वाद लेकर लौटेंगे जनप्रतिनिधि—यात्रा का उद्देश्य नगरी को और बेहतर एवं विकसित बनाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!