Uncategorized
आमदी में रामधुनी प्रतियोगिता का शुभारंभ, नपं उपाध्यक्ष कोमल यादव रहे मुख्य अतिथि

धमतरी। नगर पंचायत आमदी के शांति चौक में आयोजित छत्तीसगढ़ी रामधुनी प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोमल यादव, उपाध्यक्ष नगर पंचायत आमदी शामिल हुए। नगर में विगत 18 वर्षों से लगातार मोहल्लेवासियों द्वारा रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रामधुनी के माध्यम से धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं भक्ति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर कोमल यादव, उपाध्यक्ष नगर पंचायत आमदी ने कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार हमारी पहचान हैं। यदि हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों को संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर रखना है, तो हमें धर्म एवं सामाजिक आयोजनों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। रामधुनी जैसे आयोजन समाज में भक्ति, एकता, सद्भाव और संस्कार को मजबूत करने का कार्य करते हैं।