Uncategorized

सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर निर्माण हेतु मिली 4.42 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगरीय प्रशासन व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति जताया आभार

स्वीकृति दिलाने हेतु नगर वासियों, पार्षदो व भाजपाई ने महापौर रामू रोहरा का किया धन्यवाद ज्ञापित

धमतरी। शहर में लंबे समय से सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर निर्माण की मांग हो रही थी जिस पर महापौर रामू रोहरा द्वारा प्रमुखता से उक्त मांग को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा था जिस पर मुख्यमंत्री नांलदा परिसर की घोषणा की थी। जिसे अब प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल गई है। जिससे जल्द नांलदा परिसर का निर्माण हो पायेगा। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर महापौर रामू रोहरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगरीय प्रशासन व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उल्लेखनीय है कि महापौर रामू रोहरा की मांग पर नांलदा परिसर की सौगात धमतरी वासियों को मिली है। 12 जून को राज्य सरकार द्वारा 4.42 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। जिससे 250 सीटो वाली सुविधा युक्त नालंदा परिसर का निर्माण होगा। निगम द्वारा तेजी से प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए निर्माण हेतु हटकेशर में स्थल का चयन भी कर लिया गया है। नालंदा परिसर की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर महापौर रामू रोहरा का भाजपाईयों व नगर वासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिनमें प्रमुख रुप से महेन्द्र पंडित, निर्मल बरडिय़ा, कवीन्द्र जैन, अविनाश दुबे, बीथिका विश्वास, नरेन्द्र रोहरा, राजेन्द्र शर्मा, अखिलेश सोनकर, विजय साहू, विनय जैन, निलेश लुनिया, विजय मोटवानी, विभा चन्द्राकर, हिमानी साहू, श्यामलाल नेताम, तल्लीनपुरी गोस्वामी, आशा लोधी, कुशल लोढ़ा, हेमंत बंजारे, कोमल सार्वा, संतोष सोनकर, संजय देवांगन, अज्जु देशलहरे, ईश्वर सोनकर, गजेन्द्र कंवर, अनिता अग्रवाल, नम्रता पवार, सतीश पवार, चन्द्रभागा साहू, मेघराज ठाकुर, राकेश चंदवानी, शैलेष रजक, कुलेश सोनी, पिंटु यादव आदि शामिल है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!