Uncategorized

जसपाल सिंह बने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष


धमतरी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संपन्न हुआ। जसपाल सिंह छाबड़ा नए अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। बताया गया है कि 187 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें जसपाल सिंह छाबड़ा को 96 वोट और हरमिंदर सिंह छाबड़ा को 84 वोट मिले। इस तरह 12 वोटों से जसपाल सिंह छाबड़ा की जीत हुई। 7 वोट निरस्त हुए। जसपाल सिंह छाबड़ा की जीत से संगत में, शहर में खुशी का माहौल है एवं सर्व समाज ने भी उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!