Uncategorized

भक्त माता कर्मा साहू समाज की आराध्य देवी है – कविता योगेश बाबर

ग्राम रांवा में मनाई गई कर्मा माता जयंती


धमतरी। ग्राम रांवा में भक्त माता कर्मा की जयंती समारोह कार्यक्रम साहू समाज द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर उपस्थित हुई। श्रीमति बाबर ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीकृष्ण की भक्ति भाव में व्यतीत किया उस समय भेदभाव छुआछूत अमीर गऱीब इन सब चीज़ों का प्रचलन था जगन्नाथपुरी के मंदिर में भक्त माता कर्मा भगवान को खिचड़ी का भोग लगाना चाहती थी लेकिन उन्हें एक गऱीब महिला समझ कर पंडित एवं पुजारियों द्वारा मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया गया लेकिन माता कर्मा की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्री कृष्ण स्वयं उनके घर में पधारे और उनके द्वारा प्रस्तुत खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया यह एक ऐसा उदाहरण है कि अगर हम सच्चे मन से प्रभु की भक्ति और सेवा करें तो भगवान भी प्रसन्न होकर हमारे दरवाज़े में पधार सकते हैं उन्होंने आगे कहा आज आपका समाज प्रगतिशील समाज है। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य मानिक साहू जयंती साहू वर्तमान जनपद सदस्य देहुती साहू सरपंच ज्ञानिक साहू लालचंद साहू डालेश्वर साहू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उषा साहू देवकी साहू पुष्पा साहू हींछा साहू गेंदलाल साहू एवं बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!