बंदियों के आध्यत्मिक एवं नैतिक विकास के उद्देश्य से जिला जेल में हुआ तीन दिवसीय योग, ध्यान शिविर का आयोजन

धमतरी। महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छग रायपुर के द्वारा युवा बंदियों के पुनर्वास के अभिनव पहल निश्चय कार्यकम के अन्तर्गत जिला जेल धमतरी में परिरूद्ध 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के बंदियों को पुन: अपराध की प्रवृत्ति से दूर रखने एवं उनके आध्यत्मिक एवं नैतिक विकास के उद्देश्य से 14 मई से आज तक तीन दिवसीय योग ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट आनापानसति ध्यान संस्थान धमतरी के योग शिक्षक धमेन्द्र गजेन्द्र एवं भानूप्रताप सिन्हा धमतरी द्वारा जेल में परिरूद्ध 305 बंदियों को मेडिटेशन कराकर, ध्यान से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक तनाव व अवसाद से मुक्त रहने के उपाय बताये गये। ध्यान शिविर में जेल में पदस्थ नरेन्द्र कुमार डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, दानी लाल साहू शिक्षक, सत्यनारायण साहू प्रहरी, निरंजन रात्रे प्रहरी, रिपुसुदन निषाद प्रहरी, एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

