Uncategorized

शनि जयंती पर शनि मंदिर में उमड़ी भक्तों की श्रद्धा

13 साल बाद शनिवार को पड़ी है शनि जयंती

शनि देव की पूजा करने और दान-पुण्य करने से कुंडली के शनि दोष और साढ़ेसाती के कष्टों से मिलती है मुक्ति

धमतरी। आज देशभर में न्याय के देवता भगवान शनि देव का जन्मोत्सव यानी ‘शनि जयंतीÓ पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि जिसे शनिचरी अमावस्या भी कहते है के इस पावन अवसर पर सुबह से ही शहर के बालक चौक स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। मान्यता है कि आज के दिन शनि देव की पूजा करने और दान-पुण्य करने से कुंडली के शनि दोष और साढ़ेसाती के कष्टों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस साल शनि जयंती पर कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे आज के दिन की गई पूजा और काले तिल, सरसों का तेल, उड़द की दाल व काले कपड़ों का दान अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
बता दे कि 13 वर्षो बाद आज शनिवार को शनि जयंती पुन: पड़ी है। इसलिए आज का दिन और भी ज्यादा विशेष होगा गया। आज पूजा का शुभ समय (अमृत काल): सुबह 9:15 से 10:45 तक रहा। दोपहर का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:15 बजे से 2:40 बजे तक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!