यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा कल संडे साइकिल डे व जागरूकता रैली का होगा आयोजन
ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण व बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाना है उद्देश्य

धमतरी। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया धमतरी इकाई द्वारा रविवार को संडे साइकिल डे व जागरूकता रैली आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो वाहनों का कम उपयोग करने कहा है उसके प्रति लोगों को जागरूक करने कम से कम सप्ताह में एक दिन लोग अपने वाहनों को छोड़कर साइकिल से चलें। यूथ हॉस्टल द्वारा समय-समय पर लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जाता रहा है। इससे न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण होता है बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहती है। पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे घड़ी चौक से यह रैली प्रारंभ होगी। जो रत्नाबांधा चौक से शिव चौक तहसील कार्यालय,साईं मंदिर से बांसपारा होते मराठा मंगल भवन से विंध्यवासिनी मंदिर, वहां से वापस रामबाग, सदर बाजार से घड़ी चौक में समाप्त होगी।शहर वासियों से अपील की गई है कि इस रैली में ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर जागरूकता अभियान में सहभागी बने।

