Uncategorized

कुरूद,भखारा,बिरेझर पुलिस द्वारा निकाला गया पैदल फ्लेग मार्च

धमतरी जिले में चल रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में आदर्श आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी. कुरूद के नेतृत्व में कुरुद पुलिस की टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग एवं पैदल फ्लेग मार्च निकाला गया।
पैदल फ्लेग मार्च में कुरूद भखारा बिरेझर सहित चिन्हित ग्रामों में फ्लैग मार्च किया गया।फ्लेग मार्च में थाना भखारा,थाना कुरूद,चौकी बिरेझर के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।
आगामी चुनाव 2025 में आदर्श आचार संहिता के पालन करने सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए है और जनता में विश्वास कायम करने और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है।पुलिस के इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय पैदा हो और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत होगा।पैदल फ्लेग मार्च में एसडीओपी. कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा,थाना प्रभारी कुरुद निरी.अरुण साहू,थाना प्रभारी भखारा निरी.लेखराम ठाकुर,चौकी प्रभारी बिरेझर निरी. चन्द्रकान्त साहू सहित पुलिस बलों की संयुक्त टीम बनाकर फ्लैग मार्च किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!