Uncategorized

नये साल के जश्न में डुबे रहे लोग, देर रात तक चली न्यू ईयर पार्टी

आज गंगरेल बांध सहित अन्य पर्यटन स्थलों में उमड़ी भारी भीड़

धमतरी। बीती रात्रि साल 2024 के अंतिम दिन पर लोगों ने हर्षोल्लास से साल को विदाई दी और नये वर्ष के आगमन का स्वागत किया। कल रात से शहर के अनेक स्थानों चौक चौराहों होटलों में न्यू ईयर का जश्न दिखाई पड़ा। लोग अपने अपने तरीके से नये वर्ष के आगमन को यादगार बनाने जुटे रहे। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर युवकों द्वारा डीजे के धुन पर देर रात तक थिरकते नजर आए वहीं कुछ स्थानों पर बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कई स्थानों पर केक काटकर नये वर्ष का स्वागत किया गया। जैसे ही घड़ी पर रात 12 बजे युवाओं द्वारा आतिशबाजियां की गयी। एक दूसरे को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। वहीं आज जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों जैसे गंगरेल बांध, नरहरा धाम, मुरूमसिल्ली, दुधावा व सोंढूर बांध में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। नये वर्ष की शुरूआत में लोगों में खासा उत्साह नजर आया। लोग सपरिवार नये वर्ष को इंजाय करने पहुंचे। जिससे पर्यटन क्षेत्र गुलजार नजर आया।


पुलिस की रही तगड़ी व्यवस्था
नये वर्ष पर शराबियों हुड़दंगियों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रही। आज प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच की गयी वहीं पर्यटन स्थलों में तैनात पुलिस बल द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही छेडख़ानी व छींटाकसी करने वालों पर पैनी नजर रखी गयी।
नये वर्ष पर मंदिरों में की गयी बेहतर भविष्य की कामना


नये वर्ष के प्रथम दिन आज मंदिरों में लोग भगवान के दर्शन कर बेहतर भविष्य की कामना करने पहुंचे आज सुबह से ही अन्य दिनों की अपेक्षा मंदिरों में भीड़ ज्यादा रही। नगर के आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर, गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर, रुद्री स्थित रुद्रेश्वर मंदिर, ईतवारी बाजार के पास स्थित बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर, सांई मंदिर सहित अन्य मंदिरो में लोग पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!