Uncategorized

वार्डवासियों के प्रेम को ताकत बना कर आगे भी जनता के सेवा के लिए तत्पर रहूंगा-गौतम वाधवानी

सुंदरगंज वार्डवासियों के सहयोग, प्रेम व आशीर्वाद के लिए जताया आभार

चुनाव परिणाम आते ही सुंदरगंज वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रहे गौतम वाधवानी 125 मत से हारने के बाद सर्वप्रथम अपनी वार्ड की जनता के बीच गए और वार्ड भ्रमण कर मत रूपी अपार प्रेम सहयोग आशीर्वाद का आभार और धन्यवाद जताया. वार्ड भ्रमण के दौरान गौतम वाधवानी को वार्ड की जनता ने फूल माला पहना कर आशीर्वाद दिया और कहा कि हार जीत सिक्के दो पहलू जरूर है.आपकी हार नहीं हुई बल्कि हमारे दिल में आपकी जीत हुई है भविष्य में आप जैसे युवाओं की हम वार्ड वासियों के साथ साथ इस शहर को जरूरत है जो हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहते है. गौतम वाधवानी ने कहा कि पिछले 15 वर्ष से सक्रिय राजनीति में पहली बार वार्ड पार्षद प्रत्याशी पार्टी ने मौका दिया और सच्चे मन से वार्ड की सेवा भावना से चुनावी मैदान में आया जनता का अपार प्रेम मिला उससे अभिभूत हु. इसी प्रेम को अपनी ताकत बना कर आगे भी जनता के सेवा के लिए तत्पर रहूंगा संघर्ष सेवा समर्पण में लक्ष्य हे ये निरन्तर जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!