यह गौरवशाली सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अटूट रणनीति और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन व कार्यकर्ताओ की मेहनत का परिणाम है-अरुण सार्वा
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा 'माँ-माटी-मानुष' ने आज राष्ट्रविरोधी ताकतों को सबक सिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवाद पर अटूट विश्वास की मुहर लगाई है

धमतरी – जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी महासंग्राम में भाजपा की ऐतिहासिक और गगनभेदी विजय से देश भर मे हर्ष का माहौल है.
श्री सार्वा ने आगे कहा कि दिल गर्व से भर गया हैं। इस गौरवशाली सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अटूट रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन को देते हुए उन्हें बधाई दी है।उन्होंने रेखांकित किया कि यह विजय कार्यकताओं के अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के नागरिकों ने राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति को चुनकर एक नया इतिहास रचा है। विधायक डॉ अग्रवाल ने बंगाल की जनता और शीर्ष नेतृत्व का अभिनंदन किया है। श्री सार्वा ने इस जीत को ‘सत्य की असत्य पर विजय’ और ‘विकास की विनाश पर जीत’ करार दिया है। बंगाल की वीर भूमि ने अब भय और भ्रष्टाचार की बेड़ियों को काटकर फेंक दिया है।उन्होंने आगे कहा कि यह विजय उस संकल्प की सिद्धि है जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था। बंगाल की ‘माँ-माटी-मानुष’ ने आज राष्ट्रविरोधी ताकतों को सबक सिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवाद पर अटूट विश्वास की मुहर लगाई है। अराजकता का पर्याय बन चुकी शक्तियों को जनता ने अर्श से फर्श लाकर पटक दिया है।
असम में भाज प्रचंड हैट्रिक पर कहा पूर्वोत्तर की जनता ने यह साबित कर दिया है कि प्रगति का मार्ग केवल भाजपा के पास है।उन्होंने युवाओं के जोश को सलाम करते हुए कहा कि आज का युवा केवल सुशासन और विश्वसनीयता की राजनीति का सारथी है। यह जीत करोड़ों कार्यकताओं के दशकों के धैर्य, परिश्रम और लहू-पसीने का प्रतिफल है। अब बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनने की राह पर अग्रसर है और वंदे मातरम का यह जयघोष पूरे देश में गूँज रहा है।
