Uncategorized

2026 के पहले छः माह में एनडीपीएस एक्ट के 29 प्रकरणों में 59 आरोपी गिरफ्तार

980 किलो ग्राम गांजा एवं 72.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित कुल लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपये के मादक पदार्थ जप्त

तस्करी में प्रयुक्त 8 कार,1 पिकअप एवं 11 मोटरसाइकिल सहित कुल 60 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन मे जिले में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों विशेषकर युवाओं के सुरक्षित भविष्य के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धमतरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों विशेषकर बोरई, कुन्दई (जिला नबरंगपुर, ओडिशा) एवं विश्रामपुरी (जिला कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन क्षेत्र में रणनीतिक रूप से चेक पोस्ट स्थापित कर लगातार सघन वाहन जांच एवं निगरानी की जा रही है। एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा स्वयं विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है lगांजा के विरुद्ध कार्यवाही मे 23 प्रकरण, कुल 50 आरोपी गिरफ्तार हुए,कुल लगभग 980 किलोग्राम गांजा जप्त हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये हैँ तस्करी में प्रयुक्त 6 कार,1 पिकअप एवं 8 मोटरसाइकिल जप्त हुई.जप्त वाहनों की अनुमानित कीमत 51 लाख रुपये हैँ.

*हेरोइन (चिट्टा) के विरुद्ध कार्यवाही*

6 प्रकरण दर्ज, कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हुए,कुल 72.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जप्त। जप्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 12 लाख 74 हजार रुपये हैँ,तस्करी में प्रयुक्त 2 कार एवं 3 मोटरसाइकिल जप्त, वाहनों की अनुमानित कीमत 8 लाख 60 हजार रुपये हैँ

*विगत 6 माह की कुल रिकार्डतोड़ उपलब्धियां*

एनडीपीएस एक्ट के कुल 29 प्रकरण, कुल 59 आरोपी गिरफ्तार।कुल लगभग 980 किलो ग्राम गांजा एवं 72.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जप्त।जप्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 05 करोड़ 10 लाख रुपये। तस्करी में प्रयुक्त 08 कार,01 पिकअप एवं 11 मोटरसाइकिल जप्त।जप्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये हैँ.

*मादक पदार्थ एवं वाहनों सहित लगभग कुल जुमला 5 करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति जप्त*

यदि एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाहियों का विश्लेषण किया जाए, तो विगत वर्ष 2024 एवं 2025 के प्रथम छह माह की तुलना में वर्ष 2026 के प्रथम छह माह के दौरान धमतरी पुलिस द्वारा सर्वाधिक एवं रिकॉर्ड स्तर पर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसके साथ पहली बार जिले में सफ़ेमा की कार्यवाही करते हुए दो मामलों में तस्करों की लगभग 36 लाख की सम्पत्ति राजसात की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!