गायत्री परिवार द्वारा सवा लाख गायत्री महामंत्र का किया गया अनुष्ठान

माता जी के जन्म शताब्दी अभियान के अंतर्गत डाक बंगला वार्ड में श्रीमती पद्मिनी साहू के निवास में गायत्री महिला मण्डल के 25 साधक बहनों द्वारा पिछले तीन दिनों में सवा लाख गायत्री महामंत्र का अनुष्ठान किया गया, जिसका आज एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति कर समापन किया गया।इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि गायत्री साक्षात कामधेनु है। गायत्री मंत्र की नियमित साधना से मनवांछित फल की प्राप्ति के साथ जीवन की समस्याओं का समाधान होता है और खुशहाली आती है,मन पवित्र एवं शुद्ध होता है। इस अवसर पर पद्मिनी साहू की सुपुत्री कु पुष्पांजलि साहू का जन्म दिन मनाया गया। साधना करने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती पद्मिनी साहू, नमिता देवांगन, गीता साहू, सावित्री पटेल, शकुन कश्यप, चन्द्र प्रभा साहू,साक्षी देशमुख, सुभाषिनी साहू, यशोदा साहू,संगीता साहू, लक्ष्मी साहू, प्रमिला साहू,अलका तारम, हेमलता सिन्हा, यशोदा सार्वा , विमला साहू, रुक्मणि साहू, शिवरात्रि सिन्हा, चमेली साहू, त्रिवेणी साहू, निर्मला, प्रज्ञा, मीना, रामेश्वरी, वीणा, पुष्पांजलि,द्रौपती,पार्थ, सहित विशेष रूप से दिलीप नाग, प्रदीप देवांगन, मोहन गंजीर,आर के तारम सहित बहुत से परिजन शामिल हुए।

