Uncategorized

जीवन की किसी भी समस्या का समाधान रामचरितमानस में है – अजय चन्द्राकर


कुरुद। विधायक अजय चंद्राकर ने कुरूद के मौरीखुर्द, पारसवानी, और मेंडरका में आयोजित संगीतमय मानसगान का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस ने हमारी संस्कृति और संस्कारों को अक्षुण्ण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जीवन की किसी भी समस्या का समाधान रामचरितमानस के किसी भी कांड को खोलकर पढऩे से मिल जाता है। तुलसीदास जी ने न केवल देवताओं की वंदना की, बल्कि दुष्टों का भी वंदन किया। विधायक श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम के लिए सुख और दुख समान थे। राजतिलक की पूर्व संध्या पर भी वे सामान्य थे और वनवास जाने पर भी उन्होंने समान भाव बनाए रखा। उन्होंने सभी से नर सेवा को ही नारायण सेवा मानने का आह्वान किया और ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए शुभकामना दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, जनपद सदस्य टेकराम साहू, कृपाराम, देवराज, बंशी लाल, वैभव चंद्राकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, लोकेश यादव, डागेश्वर, अशोक, विजय, देवेंद्र गोविंद, मनोज, कमलेश, चूरामन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन थानेश्वर साहू ने किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!