Uncategorized
नगरी के बजरंग चौक में सार्वजनिक वाटर कूलर का शुभारंभ

नगरी। नगरी के वार्ड क्रमांक 11 महावीर वार्ड में बजरंग चौक, एसडीओपी कार्यालय के बगल में नगर पंचायत नगरी द्वारा सार्वजनिक वाटर कूलर का जैन श्री संघ के वरिष्ठ सदस्य भोमराज जैन ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में उद्घाटन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि गर्मी को देखते हुए नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक में यह वाटर कूलर लगाया गया है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा सभापति अश्वनी निषाद अलका साव शंकर देव विनीता कोठारी पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता नरेश पटेल चेलेश्वरी साहू जयंती साहू डगेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव असकरण पटेल हरीश साहू जैन श्री संघ के अध्यक्ष उत्तम गोलछा अनिल छाजेड़ आदि उपस्थित थे।