क्रिकेट में शीर्षस्थ चार टीमों को मिलेगा हजारों रुपए का पुरस्कार
शहर के खेल इतिहास का आकर्षक एवं आधुनिक होगा आयोजन - पं.राजेश शर्मा

प्रथम 1 लाख 51 हजार,दि्तीय 81 हजार, तृतीय 51 हजार, चतुर्थ 41 हजार रुपए से होंगे पुरस्कृत
यू ट्यूब पर दिखाई देंगे मैच, ग्राउंड में लगेगा विशालकाय स्क्रीन
धमतरी- शहर के सार्वजनिक सरोकार से जुड़े हुए विभिन्न धार्मिक सामाजिक आयोजन के बाद धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा 22 मार्च से प्रारंभ हुआ खेल पखवाड़ा फुटबॉल तथा बच्चों के विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के बाद 3 अप्रैल से क्रिकेट के रोमांच में तब्दील हो जाएगा जिसकी काफी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही है शहर के खेल प्रेमी इस आयोजन के प्रति काफी उत्सुक हैं क्योंकि इसमें हजारों रुपए के पुरस्कार के साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए भी अलग से इनाम की व्यवस्था की गई है जहां प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख 51000 हजार, दूसरा ईनाम 81000 हजार रुपए, वहीं तीसरा 51000 हजार तथा चतुर्थ 41000 हजार रखा गया है। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को 10000 रूपए से लेकर 5000 रुपए तक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। अपने तरीके से अभी तक के होने वाले आयोजनों से अलग किस्म के इस आयोजन में विशालकाय स्किन भी आकर्षण का केंद्र होगा चार दिशाओं में लगने वाले कैमरे से दिखाने की मैच को व्यवस्था होगी, आयोजन समिति के संरक्षक तथा आयोजन पंडित राजेश शर्मा ने कहा है कि शहर के खेल इतिहास में अभी तक के होने वाले आयोजनों में इस आयोजन को अलग अंदाज में शहर वासियों को समर्पित करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु बड़ी राशि के साथ ही रनर कप भी प्रदान किए जाएंगे।
वही खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा, क्रिकेट आयोजन के संयोजक रघुवीर ने बताया कि मिशन मैदान में होने वाले इस आयोजन को यूट्यूब चैनल में भी देखा जा सकेगा इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से खेल के हर परफॉर्मेंस को विशाल स्क्रीन के माध्यम से ग्राउंड में देखने की भी व्यवस्था की गई है दर्शक दीर्घा में लगभग 10000 लोग की उपस्थिति का व्यवस्था किया गया है जिसके लिए सुरक्षा हेतु पुलिस सहित प्राथमिक उपचार के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।

