Uncategorized

रामनवमी पर निषाद समाज की शोभायात्रा का नपं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

नगरी -नगर पंचायत नगरी में निषाद समाज द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा समाज के सामाजिक भवन से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, राजा बड़ा, बजरंग चौक होते हुए नगर पंचायत परिसर तक पहुँची।इस दौरान नगर पंचायत नगरी के जनप्रतिनिधियों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्री राम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
नगर पंचायत में पहुँचने पर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सभापति विनिता कोठारी, पार्षद जयंती टूकेश्वरी साहू, चेलेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव डागेश्वरी साहू मिकी गुप्ता यश करण पटेल। सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया एवं निषाद समाज का आभार व्यक्त किया।वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम और निषाद समाज का संबंध प्राचीन कथाओं में वर्णित है, जो आज भी समाज की आस्था और समर्पण को दर्शाता है। निषाद समाज द्वारा निकाली गई यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सराहनीय प्रयास भी है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने निषाद समाज के इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!