Uncategorized

धमतरी को 8.11 करोड़ की सौगात, सांकरा-कंडेल मार्ग पर बनेगा हाई-लेवल ब्रिज,रंजना साहू ने कहा – भाजपा सरकार में ही गांव का विकास संभव

धमतरी – जिले के सांकरा-पीपरछेड़ी-कंडेल मार्ग की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। पीपरछेड़ी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण हेतु कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर ने 811.06 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर सचिव, मंत्रालय को प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेज दिया है जिसकी जल्द स्वीकृति होगी।
इस पुल के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं लोक निर्माण विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
श्रीमती साहू ने कहा कि, धमतरी के ग्रामीण अंचल की इस गंभीर समस्या को लेकर हम लगातार शासन के संपर्क में थे। भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान की पीड़ा को समझती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार संवेदनशीलता के साथ हर गांव तक विकास पहुंचा रही है। यह 8.11 करोड़ का पुल सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास का पुल है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही जल्द टेंडर प्रक्रिया कर निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!