Uncategorized

महापौर रामू रोहरा द्वारा अर्जुनी में किया गया महावीर प्याऊ का उदघाटन

महावीर इंटरनेशनल शाखा धमतरी द्वारा महावीर प्याऊ का उदघाटन धमतरी महापौर रामू रोहरा द्वारा अर्जुनी में किया गया.रामू रोहरा का सम्मान तिलक लगा कर, माला, जैन दुप्पटा के माध्यम से शाखा सदस्यों द्वारा किया गया.तत्पश्चात रामू रोहरा रिबन काटकर एवं पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर अपनी सेवा भाव से प्याऊ का उदघाटन किया.शाखा अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत ने अभिनंदन भाषण में संस्था के कार्यों से रामू रोहरा को अवगत कराया तत्पश्चात सदस्यों द्वारा श्री रोहरा को प्लास्टिक के दुरुपयोग का बैनर एवं संस्था के साहित्य महावीर प्रवाह भेट की गई.महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा जैन समाज एक ऐसा समाज है जो किसी से लेता नहीं बल्कि हर वर्गों को हमेशा देता ही है उन्होंने भविष्य में शाखा को हर संभव सहयोग देने का वचन दिया , अंत में अशोक पारख़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया.महावीर प्याऊ की व्यवस्था एवं खर्च ग्रीष्म काल तक शांतिलाल सूर्या लुंकड़ द्वारा दायित्व अपने कंधे पे लिया है. शाखा उनकी अनुमोदना एवं साधुवाद करती है. कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत, निलेश लुंकड़, दिलीप बड़जात्या, खेमचंद गोलछा, अशोक पारख़, स्वरूप बेद, धीरेन्द्र नाहर, विनोद चौरडिया, डॉ पपेश नाहर, रोहित लुंकड़, मितेश राखेचा, अध्यक्षा सूर्या लुंकड़, नीलू लुनावत, वीरा सुषमा चोपड़ा, शोभा बैद, मनीषा लुंकड़, संजू बड़जात्या, विजय लक्ष्मी बैद, दीपा लोढ़ा अनीता लुनावत, कल्पना लुनावत का सहयोग सराहनीय रहा । शांति लाल लुंकड़, राजेंद्र लुंकड़, धर्मेन्द्र लोढ़ा, शंकर शर्मा, बशीर भाई, पार्षद कुशल लोढ़ा , श्रीमती रीता लुंकड़, श्रीमती स्वीटी लुंकड़ ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी.उक्त जानकारी सचिव निलेश लुंकड़ लुंकड़ ने दी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!