Uncategorized

योग आयोग अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल हुए हिन्दू जागरण मंच प्रांत युवा प्रमुख

जिले के प्रभारी मंत्री एवं अन्य मंत्रियों से दीपक सिंह ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात


धमतरी। योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह में हिन्दू जागरण मंच धमतरी को आमंत्रण प्राप्त हुआ था ,जिसमें प्रदेश युवा प्रमुख हिन्दू जागरण मंच दीपक सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ सम्मिलित हुए, तथा धमतरी जिले में हिंदू जागरण मंच का संघीय गतिविधियों की जानकारी साझा कर जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी के बारे विस्तार से चर्चा किए,जिसमें नगर से मोहित साहू चित्रेश साहू और भखारा से रामकृष्ण नेताम और अन्य साथी भी थे । कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शानदार उद्बोधन प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने अपने सभी वरिष्ठों का आशीर्वाद का परिणाम और संस्कारों और संस्कृति की शक्ति को बताया और योग की आवश्यकता और समूचे विश्व को भारत वर्ष की ओर से योग उपहार के रूप में बताया कि किस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को स्वीकार किया गया।कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल महामहिम रमेश बैस, जिले के प्रभारी मंत्री टकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक गण से खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, और अनेक कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति थी साथ ही आमंत्रण के लिए दीपक सिंह ठाकुर एवं उनकी पूरी टीम ने योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा एवं छ ग शासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!