Uncategorized

आटो युनियन कुरूद के नए पदाधिकारियों को संरक्षक भानु चंद्राकर ने शुभकामनाए

आटो युनियन कुरूद संगठन का निर्वाचन हुआ. जितेंद्र चन्द्राकर अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए भानु चन्द्राकर, संरक्षक आटो यूनियन कुरूद, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद ने शुभकामनाए दी.ज्ञात हो कि आटो युनियन कुरूद में पिछले 12 बरसों से संरक्षक होने के नाते भानु चंद्राकर ने युनियन आफिस पहुंचकर सभी पदाधिकारियों का सफलतम कार्यकाल संपन्न होने के बाद अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को नवीन दायित्व मे निर्वाचित होने के लिए बधाई दी.आंटो युनियन निर्वाचन मे जितेन्द्र चन्द्राकर अध्यक्ष, धनराज ध्रुव उपाध्यक्ष,ओंकार साहु कोषाध्यक्ष, प्रकाश साहु सचिव, पंकज ध्रुव सहसचिव एवं यूनियन के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को आगामी सफल कार्यकाल संपादित करने के लिए शुभकामनाए दी. इस अवसर पर समस्त पूर्व अध्यक्षों मे अनिल निर्मलकर, रूपराम देवांगन, राजू निर्मलकर, महेन्द्र यादव, सहित समस्त पूर्व पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!