Uncategorized

कुरूद में प्राथमिक शाला एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन कल

विधायक अजय चन्द्राकर होंगे मुख्य अतिथि


कुरुद। नगरपालिका कुरूद के अंतर्गत बालक एवं कन्या प्राथमिक शाला पुराना बाजार पारा में नए निर्माण कार्यों और अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन 4 जून गुरुवार को होने जा रहा है। जिला प्रशासन धमतरी और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग-धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 4 बजे पशु औषधालय कार्यालय परिसर में संपन्न होगा। इस भव्य गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चन्द्राकर द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में निरंजन सिन्हा (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत कुरूद) रविकांत चन्द्राकर (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत कुरूद), कृष्णकांत साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष, कुरूद), उत्तम साहू (पार्षद वार्ड क्र. 01, नगर पालिका कुरूद), मोहन अग्रवाल (पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पंचायत कुरूद) तोमन सोनबेर (संरक्षक, राजमिस्त्री संघ कुरूद), कोमल साहू (वरिष्ठ नागरिक, वार्ड क्र. 01 कुरूद) उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!